सुरजेवाला को बिहार की कमान: बने पर्यवेक्षक

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव का तीसरा चरण भी कल समाप्त हो गया। तीन चरणों में हुए इस चुनाव का परिणाम 10 नवंबर को आने वाला है। इस बीच सभी पार्टियों के नेता परिणाम के इंतजार में हैं। हर पार्टी के नेता अपने-अपने चुनावी गणित के लिहाज सीटों का अनुमान लगा रहे हैं। साथ ही परिणाम आने के बाद के दांव-पेंच भी भिड़ा रहे हैैं।
इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और अविनाश पांडे को बिहार का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दोनों नेता आज पटना पहुंचेंगे। वे केंद्रीय नेतृत्व के साथ बातचीत के बाद राजनीतिक गतिविधियों के बाद के चुनाव परिणामों पर भी फैसला करेंगे।