खंगाली जा रही है मुख्तार के गुर्गों की सम्पत्ति

लखनऊ। बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेहद करीबी अभिषेक सिंह बाबू और छह अन्य गुर्गों की सम्पत्ति पुलिस ने खंगालनी शुरू कर दी है। इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। मुख्तार के खिलाफ अभियान चलने के बाद इन पर भी सख्ती करने का दावा किया गया था। पर, अभिषेक सिंह बाबू की सम्पत्ति खंगालना शुरू करने के बाद पुलिस ने कहना शुरू कर दिया था कि उसकी सम्पत्ति का पता नहीं चला है। फिर इन सब पर कार्रवाई बेहद सुस्त कर दी गई थी। इसके बाद ही पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय ने खुद अपने स्तर से मानीटरिंग शुरू की थी। इसके बाद मडिय़ांव, हजरतगंज, गोमतीनगर विस्तार और गोमतीनगर पुलिस को इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा था। मडिय़ांव में पिछले महीने ही अभिषेक और छह अन्य पर गैंगस्टर लगा दिया गया। इन सभी की सम्पत्ति खंगालनी शुरू कर दी गई।