प्रियंका का योगी से मिशन शक्ति पर सवाल

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर यूपी सरकार पर हमलावर हैं। यूपी में पिछले 48 घंटों में हुए महिला अपराधों की लिस्ट जारी कर पूछा कि मिशन शक्ति अभियान कितना सफल रहा है।
यूपी सरकार ने कुछ हफ्ते पहले महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अंकुश लगाने के लक्ष्य के साथ मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की थी। इसके आरंभ के समय कहा गया था कि अभियान के पहले चरण में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के संबंध में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रियंका गांधी ने प्रदेश में महिला विरोधी अपराध की कई घंटनाओं का हवाला देते हुए ट्वीट किया और लिखा कि ‘क्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ये बताने का कष्ट करेंगे कि उनका ‘मिशन शक्ति कितना सफल रहा?