योगी बोले: विपक्ष फैला रहा अराजकता

लखनऊ। दिल्ली सीमा पर किसानों के आंदोलन और यूपी में सपा के पदयात्रा के बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर प्रदेश और देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। सीएम योगी ने कहा क विपक्षी दल माहौल खराब कर रहे हैं। भोले-भाले किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर अराजकता फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने किसानों के लिए कई क्रांतिकारी कदम उठाए हैं।
मुख्यमंत्री ने लखनऊ में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि दिल्ली में जब शीला दीक्षित की सरकार हारी तो राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस मंडी कानून में संशोधन करेगी। हार के लिए राहुल ने उसी को कारण माना था। यूपीए और कांग्रेस ने कभी किसानों के हित में कोई कदम नहीं उठाया। अब कृषि संबंधी कानूनों को लागू किया गया तो उसका विरोध किया जा रहा है।