यूपी में बढ़ेगा ठंड का प्रकोप

लखनऊ। चार दिनों के बाद उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 11 व 12 दिसम्बर को जम्मू-कश्मीर, हिमांचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं। इसके साथ ही पंजाब व आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। इस वजह से उत्तर प्रदेश में सर्दी का प्रकोप और बढऩे की संभावना है।
वहीं मुराबाद, गोरखपुर और लखनऊ के आसपास के जिलों में मंगलवार रात से ही घन कोहरा छाया रहा। सडक़ों पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया। बुधवार भोर में दस मीटर भी विजिबिलिटी नहीं रही। बीते 24 घंटों के दरम्यान प्रदेश का सबसे ठण्डा स्थान चुर्क रहा जहां पारा 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस अवधि में गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या, कानपुर, मुरादाबाद, झांसी, आगरा मण्डलों में रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा। दिन का तापमान वाराणसी,, मुरादाबाद, झांसी, आगरा, मेरठ मण्डलों में दिन का तापमान भी सामान्य से अधिक रहा। बीते चौबीस घण्टों के दरम्यान 30.9 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान प्रयागराज में रिकार्ड किया गया।