राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

श्यामल मुखर्जी/दिनेश शर्मा, गाजियाबाद। जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज सिंह के नेतृत्व में 12 दिसंबर को सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव पूनम सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के वादों का निस्तारण किया जाएगा। इस अदालत के माध्यम से जिले के अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सकते हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलहनामें के आधार पर वादों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाता है।