सानिया को मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न

sania-mirza

नई दिल्ली। देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के नाम की सिफारिश कर दी है। केन्द्रीय खेल मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। लेकिन साथ ही स्पष्ट किया कि अंतिम फैसला पुरस्कार समिति ही करेगी। सानिया ने जून में आल इंग्लैंड क्लब में स्विटजरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर अपने करियर का पहला महिला युगल खिताब जीता था।
इससे पहले वह दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी भी बनी थी। खेल सचिव अजित शरण ने कहा कि खेल मंत्रालय सर्वानंद सोनोवाल ने खेलों में उपलब्धि के लिए इस टेनिस स्टार के नाम की सिफारिश सर्वोच्च खेल सम्मान के लिए की है। शरण ने कहा, हमें एआईटीए से देर में सिफारिश मिली थी लेकिन मंत्री ने इसे स्वीकार किया और पुरस्कार समिति को इसकी सिफारिश की।