बोले सुरजेवाला: मोदी सरकार ईस्ट इंडिया कंपनी

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में 21 दिनों से किसानों का आंदोलन जारी है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार पर बड़े आरोप लगाए हैं। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ‘किसान 21 दिन से सर्दी में, लाखों की संख्या में, दिल्ली के चारों तरफ न्याय की गुहार लगा रहे हैं। मोदी सरकार अब ईस्ट इंडिया कंपनी से भी बड़ी व्यापारी कंपनी बन गई है। जो किसान की मेहनत की गंगा को मैली कर मु_ी भर पूंजीपतियों को पैसा कमवाना चाहती है।’
आपको बता दें कि आज ही कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के किसानों के सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक तरफ किसानों के लिए उनकी सरकार की तरफ से किए गए कामकाज को गिनाते हुए अपनी नीयत को गंगाजल और नर्मदा के जल जितना पवित्र बताया तो विपक्ष पर जमकर पलटवार किया।