शुक्र बदलेंगे चाल: इन राशियों को होगा लाभ

डेस्क। शुक्र ग्रह नए साल के पहले वीक में राशि परिवर्तन करेंगे। 4 जनवरी को शुक्र, धनु राशि में सुबह 5 बजकर 16 मिनट पर गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शुक्र ग्रह का उच्च राशि में गोचर शुभ फल प्रदान करता है। अगर आपकी कुंडली में शुक्र अशुभ अवस्था में है तो व्यक्ति को दांपत्य जीवन और प्रेम संबंध में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मेष- यह गोचर मेष राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। शुक्र इस राशि के जातकों के लिए असीमित लाभ भी देता है। इसलिए आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। हालांकि धन को सोच-समझकर निवेश करें।
मिथुन- इस राशि के जातकों के परिवार में शांति बनी रहेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। वाहन की खरीदारी का विचार कर सकते गैं। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। नई नौकरी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। इस गोचर के दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। विशेष कार्य के लिए की गई यात्राएं फायदेमंद साबित होंगी।
मकर- शिक्षा के क्षेत्र के लिए यह गोचर अनुकूल साबित होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। प्रमोशन मिलने का भी योग बन रहा ह। इस दौरान आप कुछ ज्यादा रोमांटिक रहेंगे। अगर आप विवाहित हैं तो आपका समय अच्छा बीतेगा।

धनु- इस गोचर के दौरान परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। नए घर में गृह प्रवेश का योग बन सकता है। इस दौरान आप नई मनपसंद गाड़ी ले सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
कुंभ- इस गोचर के दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धन संचय में सफलता हासिल होगी। पिता के धन का लाभ मिलने का योग बन सकता है। इस गोचर के दौरान वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का भी योग बन सकता है।