यमुना एक्सप्रेस वे: हादसे में पांच लोग जिंदा जले

आगरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार तडक़े दर्दनाक हादसा हुआ। आगरा से नोएडा की ओर जा रही कार किमी 160 पर आगे जा रहे कंटेनर के डीजल टैंक से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। इसमें सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। कार सवार पांच लोग जिंदा जल गए। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई तब तक कार सवार कंकाल बन गए।
घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे की है। स्विफ्ट डिजायर कार नंबर यूपी 32 केवी 6788 आगरा से नोएडा की तरफ जा रही थी। आगे चल रहा कन्टेनर अचानक मुड़ा। कार तेज रफ्तार में थी। अनियंत्रित होकर कंटेनर के डीजल टैंक से जा घुसी। इससे कार में आग लग गई। पास में ही यमुना एक्सप्रेस का बूथ है। इसमें एक कर्मचारी निगरानी को रहता है। उसने पुलिस को सूचना दी। तब तक कंटेनर छोडक़र चालक भाग चुका था। कार सवार जिंदा जल गए। पुलिस का कहना है कि जिंदा जलने वालों में एक बच्चा, एक महिला और तीन पुरुष प्रतीत हो रहे हैं। कार के नंबर से शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।