कांग्रेस का बंगाल में लेफ्ट से पैक्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने लेफ्ट पार्टियों के साथ गठबंधन किया है। बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को ट्विटर पर यह ऐलान किया। पश्चिम बंगाल से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट किया, ”आज कांग्रेस आलाकमान ने पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव में लेफ्ट पार्टियों के साथ चुनावी गठबंधन को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी है।”