कला,संस्कृति और तकनीक की सहयात्रा है हिंदी मेला

कोलकाता। सांस्कृतिक पुनर्निर्माण मिशन द्वारा आयोजित 26वें हिंदी मेले के चौथे दिन काव्यसंगीत, लोकगीत, आशु भाषण और हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता ‘क’ वर्ग का आयोजन किया गया। इसमें कोलकाता समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपने मधुर गीत व संगीत से हमें मंत्रमुग्ध किया। काव्य संगीत और लोकगीत प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में रश्मि सिंह पांडेय और डॉ. राजेश मिश्र उपस्थित थे। डॉ राजेश मिश्र ने काव्य संगीत के विषय में कहा- “कविता को संगीत के साथ जोडऩे का हिंदी मेले का यह प्रयास सराहनीय है।” रश्मि सिंह पांडेय ने कहा- “गीत-संगीत हमारे जीवन को उल्लास से भर देते हैं। काव्य, लोक और संगीत का संबंध बहुत गहरा और पुराना है।” इस प्रतियोगिता का सफल संचालन सूर्य देव राय, रूपेश कुमार यादव और धन्यवाद ज्ञापन अर्चना पांडेय ने दिया। आशु भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में पूजा पाठक, आसनसोल गल्र्स कॉलेज और अरुण कुमार उपस्थित थे और इस प्रतियोगिता का सफल संचालन नागेंद्र पंडित ने किया। आज चित्रांकन और कविता पोस्टर का परिणाम घोषित किया गया। चित्रांकन ‘शिशु’ वर्ग का शिखर सम्मान आर्यमन भट्टाचार्या, हराप्रसाद प्राइमरी इंस्टिट्यूशन, प्रथम स्थान रेवन्त मित्तल, लक्ष्मीपत सिंघानिया एकेडमी, द्वितीय स्थान प्रिया ओराओन, डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल, रांची, तृतीय स्थान ऋषिका खेमका, महादेवी बिरला शिशु विहार और प्रथम विशेष देबानशू सरकार, द्वितीय विशेष तुषार कांति, तृतीय विशेष अरनवी शर्मा, चतुर्थ विशेष चहल गौतम, पंचम विशेष प्रांगशु घोष और षष्ठ विशेष काशिका कुमारी को मिला तथा ‘क’ वर्ग का शिखर सम्मान आयुष कुमार शाह, सेंट ल्यूक डे स्कूल, प्रथम स्थान बिभूति मल्लिक, ओडिशा आदर्श विद्यालय, ओडिशा, द्वितीय स्थान काजल निषाद, खडग़पुर, तृतीय स्थान प्रार्थना साव, भोलानंदा नेशनल अकाडमी और प्रथम विशेष समीत सागर, द्वितीय विशेष अरितरा साहा, तृतीय विशेष सुनीता चौरसिया, चतुर्थ विशेष लावण्या साव, पंचम विशेष संयुक्त रूप से आफताब आलम और एना, षष्ठ विशेष आयुषी आर्या और सप्तम विशेष आंकाक्षा गुप्ता को मिला। कविता पोस्टर प्रतियोगिता का शिखर सम्मान सौमाभा सेन, विश्वभारती विश्वविद्यालय, प्रथम स्थान विश्वजीत राउत, काँचरापाड़ा कॉलेज, द्वितीय स्थान कंचन कुमारी, राजा नरेंद्रलाल खां वीमेंस कॉलेज और तृतीय स्थान प्रियंका गौंड़, इग्नू को मिला। हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता में विशेषज्ञ के रूप में डॉ. प्रमोद कुमार प्रसाद, प्रो. विद्यासागर विश्वविद्यालय, मिदनापुर, सिद्धार्थ वत्स, टोरेंटो, कनाडा और विकास साव, राज्यभाषा अधिकारी उपस्थित थे। इस वर्ग का सफल संचालन पंकज सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन विकास जायसवाल ने दिया। मल्टीमीडिया कविता पाठ प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा हुई। इसका शिखर सम्मान संयुक्त रूप से श्रुति प्रसाद, सेंट ल्युक्स डे स्कूल और निशा गहलोत, विवेकानंद कॉलेज, दिल्ली, प्रथम स्थान सूर्यदेव राय, इग्नू, द्वितीय स्थान अंशिका राय, केशवपुरम, दिल्ली, तृतीय स्थान देवांश भट्टर, लक्ष्मीपत सिंघानिया हाई स्कूल, कोलकाता और विशेष पुरस्कार खुशी, मॉडर्न चाइल्ड पब्लिक स्कूल, दिल्ली और मधु सिंह, विद्यासागर विश्वविद्यालय को विशेष प्रस्तुति के लिए पुरस्कार मिला। मल्टीमीडिया कविता पाठ की निर्णायिका इतु सिंह ने कहा- “नई सोच और नई तकनीकी के समायोजन का ही परिणाम है मल्टीमीडिया कविता पाठ। ऐसे प्रयोगों से कविता आकर्षक और लोकप्रिय होगी।” प्रकाश देवकलुश ने कहा कि तकनीक और कला की यह सहयात्रा निश्चित रूप से सांस्कृतिक प्रयासों को गति प्रदान करेगी।