नये साल में ठंड ने दिल्ली में तोड़ा रिकार्ड

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में नए साल के आगाज के साथ बढ़ती ठंड का आगाज भी हो रहा। पूरे शहर पर कोहरे की चादर छाई है और कंपकंपा देने वाली ठंड है।क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को मौसम का सबसे कम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 7 बजे तक 0 दृश्यता के साथ पालम में बहुत घना कोहरा था। सुबह 7 बजे के बाद, दृश्यता में लगभग 150 मीटर तक सुधार हुआ। दिल्ली के सफदरजंग न्यूनतम तापमान आज 1.1 डिग्री दर्ज किया गया, इससे पहला पिछला रिकॉर्ड 8 जनवरी 2006 को 0.2 डिग्री था।
उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों के कई हिस्सों ने पिछले कुछ दिनों में सब-जीरो या 0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि इस साल निश्चित रूप से ठंड गंभीर है।
आईएमडी के वैज्ञानिकों ने कहा कि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शुक्रवार को भी शीतलहर जारी रहेगी, लेकिन न्यूनतम तापमान बढऩे लगेगा और रविवार तक 7 डिग्री सेल्सियस को छूने की उम्मीद है। आईएमडी द्वारा गुरुवार को जारी किए गए डेटा से पता चला है कि इस दिसंबर का एमएमटी 7.1 डिग्री सेल्सियस था, जो 8.3 डिग्री सेल्सियस से कम था