महागठबंधन में होने वाली है बड़ी टूट : जदयू

पटना। बिहार की सियासत में पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है। ताजा बयान जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का आया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में बड़ी टूट होने वाली है। श्री कुशवाहा ने कहा कि खरमास खत्म हो गया है। बहुत जल्द आपको महागठबंधन के टूट होती दिखेगी। इस बीच हिन्दुस्तान आवामी मोर्चा (हम) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी राष्ट्रीय जनता दल पर तंज कसते हुए बड़ा वार किया। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा कि ‘आज ही न 14 तारीख है जी? ऊ राजद वाला बडक़ा नेता लोग कहा था कि 14 जनवरी को जेडीयू का 17 गो विधायक लेकर महागठबंधन के सरकार बनाएंगे। पता कीजिए तो कि ऊ लोग ख़ुद ही राजद में है कि निकल लिया।’