युवा उद्यमी अंकुर अग्रवाल की मौत का रहस्य गहराया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में युवा उद्यमी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवा उद्यमी अंकुर अग्रवाल की उम्र करीब 42 वर्ष थी। वह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के भाई है। घटना की जानकारी लगने पर डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अंकुर अग्रवाल की सहारनपुर-अम्बाला हाईवे पर सरसावा थाना क्षेत्र स्थित पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में बैटरी से मेटल निकालने की फैक्टरी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एसपी देहात अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों ने अंकुर के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। अंकुर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अंकुर के पिता केजी अग्रवाल पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं।