योगी राज में राम राज: बीजेपी कार्यालय में लगी श्रीराम की प्रतिमा

लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा का अनावरण राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी ने किया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सर्वे में देश का नंबर वन सीएम बनने पर योगी आदित्यनाथ का बुके देकर अभिनंदन किया। लखनऊ शहर और ग्रामीण के बूथ कार्यकर्ताओं के बीच उन्होनें कहा कि जिसे भाजपा में काम करने का मौका मिलता है वह भाग्यशाली है। सभी दल परिवारवाद चलाते हैं भाजपा में कार्यकर्ता नेता बनता है। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ साधारण परिवार से हैं जिन्हें यह पद मिला है। भाजपा डेमोक्रेटिक पार्टी है। वामपंथ कहता है कि पेट की भूख सबसे बड़ी है। भाजपा शरीर, मन, बुद्धि सबसे आत्मसात होकर आगे बढऩे की बात करती है। यह संतुष्टि है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से कहा कि जन कल्याण और विकास से संबंधित आंकड़े याद रखें। जनता के बीच इन तथ्योँ को रखें। मंडल पदाधिकारी महीनें में एक बार बूथ की बैठक अवश्य करें। पीएम की मन की बात को बूथ स्तर पर सुना जाए, समाज के अन्य लोगों को भी जोड़ें।