बेरोजगार किए गए कर्मचारियों को मिला आश्वासन: हड़ताल स्थगित

दिनेश शर्मा, गाजियाबाद। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्षा द्वारा लंबे समय से कार्यरत 110 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति के विरोध में निकाले गए कर्मचारी विगत 4 जनवरी से पूर्ण रूप से हड़ताल पर थे। मुरादाबाद के समस्त राज्य कर्मचारी,निगम कर्मचारी,सफाई कर्मचारी,शिक्षणेत्तर कर्मचारी संगठनों ने बेरोजगार किए गए कर्मचारियों के पक्ष में ऐतिहासिक हड़ताल की जिस दौरान स्वास्थ्य सेवाएं पूर्ण रूप से ठप्प रही। शहर की सफाई व्यवस्था ठप्प रही। सभी विभागों में पूर्ण रूप से तालाबंदी रही। कलेक्ट्रेट,नगर निगम,पी डब्लू डी,सिचांई,विकास भवन,शिक्षा, गन्ना,रोडवेज,वाणिज्य कर,समाज कल्याण,वन,सेवायोजन,आई टी आई,पॉलिटेक्निक,ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, कृषि,उद्यान,आर टी ओ,रजिस्ट्री सहित समस्त विभागों में पूर्ण रूप से तालाबंदी रही। माननीय आयुक्त महोदय द्वारा 28 जनवरी को प्राधिकरण बोर्ड की बैठक बुला कर कर्मचारियो को बहाल करने का आश्वासन दिया एवं नगर मजिस्ट्रेट,ए सी एम,ए एस पी महोदय द्वारा कर्मचारियो के बीच मंच पर आकर इसकी घोषणा की। इसके पश्चात समस्त संगठनों के पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर समिति के अध्यक्ष संदीप बडोला ने 28 जनवरी तक हड़ताल के स्थगित करने की घोषणा की।