योगी ने किया हुनर हाट का शुभारंभ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में 24 वें हुनर हाट का उद्घाटन किया। इसके जरिए यूपी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोजेक्ट’ (ओडीओपी) को भी बड़ा मंच मिला है। समारोह में सीएम के साथ केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मौजूद रहे।
लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में आज से हुनर हाट आयोजन किया जा रहा है। हुनर हाट 31 राज्यों के हुनरमंद बाजार के उत्पादों का प्रदर्शन होगा। हाट में प्रदेश के ओडीओपी उत्पाद भी अपनी पूरी विविधता के साथ मौजूद हैं। हुनर हाट चार फरवरी तक किया जाएगा। हाट के जरिए देश के दस्तकारों-शिल्पकारों के उत्पादों को प्रोत्साहन मिलेगा और बाजार भी उपलब्ध होगा। इस बार का हुनर हाट का आयोजन वोकल फॉर लोकल थीम को केंद्र बनाकर किया जा रहा है। हुनर हाट में असोम, आंध्र, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखण्ड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु तेलंगाना, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से करीब 500 शिल्पकार और दस्तकार शामिल हो रहे हैं।