किसान नेता वीएम सिंह का एलान: खत्म हुआ आंदोलन

नोएडा। गाजीपुर बॉर्डर पर डटे राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने आज अपना आंदोलन खत्म कर दिया है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोगों को पिटवाने के लिए यहां नहीं आए हैं। हम देश को बदनाम करना नहीं चाहते हैं। वीएम सिंह ने कहा कि टिकैत ने एक भी मीटिंग में गन्ना किसानों की मांग नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि हम किसी ऐसे व्यक्ति के साथ विरोध को आगे नहीं बढ़ा सकते जिसकी दिशा कुछ और हो। इसलिए, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं, लेकिन वीएम सिंह और अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति इस विरोध को तुरंत वापस ले रही है।