चोरों ने साध्वी बहनों के घर से लाखों रुपए किए चोरी

दिनेश शर्मा, गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना विजय नगर क्षेत्र में रहने वाली दो साध्वी बहनों के घर से ₹3 लाख चोरी हो गए। दोनों बहने अपनी तीसरी बहन के घर गई हुई थी। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। काशीराम आवास योजना की फ्लैट संख्या 9512 में दो साध्वी रचना दास और साध्वी उमा रहती हैं। उमा के पति वकील थे जिनका देहांत हो जाने के बाद विधवा होने के चलते उन्हें यह मकान योजना के तहत मिला था। साध्वी ने बताया कि बुधवार को वह बहन के साथ मॉडल टाउन गांधी नगर में रहने वाली तीसरी बहन के घर गई हुई थी। रात होने के चलते वहीं पर रुक गई। सुबह घर आने पर पता चला कि उनके घर से ₹3 लाख की चोरी हो गई है। थाना प्रभारी महावीर चौहान ने बताया कि दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।