स्ट्रॅाबेरी वाली गुरलीन से मिले सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में स्ट्रॉबेरी की खेती को बढ़ावा दे रहीं गुरलीन चावला ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने गुरलीन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने संकल्प और परिश्रम से झांसी की धरती को स्ट्रॉबेरी की खेती के अनुकूल बनाया है। मुख्यमंत्री ने इस प्रकार की अभिनव पहल से अधिक से अधिक किसानों और युवाओं को जोड़े जाने पर बल दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि झांसी में स्ट्रॉबेरी की खेती जहां एक ओर किसानों की आमदनी बढ़ाने में सहायक होगी। वहीं ‘स्ट्रॉबेरी महोत्सव’ जैसे आयोजनों से बाजार की जरूरतों को भी पूरा करने में मदद मिलेगी। सीएम ने आगे कहा कि अपेक्षा की कि वे झांसी के किसानों को कृषि विविधीकरण के इस प्रयास में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कृषि उत्पाद को ऑर्गेनिक प्रमाणित करने के लिए मंडल स्तर पर प्रयोगशाला की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा।