अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी के खिलाफ मानहानि का केस

मुंबई। मुंबई के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अभिषेक त्रिमुखे ने बुधवार को रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ और मालिक अर्नब गोस्वामी सहित उनकी पत्नी सम्यब्रता के खिलाफ सिटी सिविल एंड सेशन कोर्ट में एक आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अर्नब द्वारा उनपर दोषपूर्ण हमले करने का आरोप लगाया है।द हिंदू के मुताबिक, जोन के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने महाराष्ट्र गृह विभाग द्वारा दी गई मंजूरी के अनुसार यह शिकायत दायर की है। त्रिमुखे खुद पर हुए मानहानि के हमलों से दुखी हैं जबकि वह अपने आधिकारिक कार्यों का निर्वहन कर रहे थे। कहते हैं, “मानहानि के ये हमले उनके आधिकारिक चरित्र को नुकसान पहुचाने के उद्देश्य से किए गए। इस तरह दुर्भावनापूर्ण तरीके से जानबूझकर मुंबई पुलिस विभाग को भी अनुचित रूप से अपमानित किया गया।”आईटी अधिनियम की धारा 69 (ए) के तहत कानूनों के उल्लंघन को लेकर सरकार ने भेजा ट्विटर को नोटिस।शिकायत में कहा गया है कि अर्नब गोस्वामी ने उनके बारे में घोर झूठे, दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक बयान दिए हैं, जो उनके अपने चैनल रिपब्लिक भारत पर प्रसारित किए गए। यह वीडियो 7 अगस्त, 2020 को यू-ट्यूब पर भी प्रसारित किया गया था। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के संबंध में, ऐसा ही एक पैनल डिस्कसन भी किया गया जिसमें एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के फोन कॉल रिकॉर्ड से संबंधित विषय पर चर्चा हुई। इस दौरान भी अर्नब गोस्वामी ने त्रिमुखे के खिलाफ अपमानजनक बयान दिए। उन्हें विश्वास है कि ऐसा केवल उनके नाम पर कीचड़ उछालने के इरादे से ही नहीं, बल्कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के संदर्भ में पूरी तरह से मुंबई पुलिस के आचरण पर आशंका पैदा करने के उद्देश्य से किया गया था।