चक्का जाम के साथ: कांग्रेस का हाथ

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने शनिवार यानि 6 फरवरी को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड को छोडक़र किसानो की ओर से देशभर में किए जाने वाले चक्का जाम को अपना समर्थन दिया है। दरअसल बीते साल संसद द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने शनिवार को तीन घंटे के लिए अखिल भारतीय ‘चक्का जाम’ का आह्वान किया है। जिसको कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार को अपना ‘अहंकार छोडक़र तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा करनी चाहिए। कांग्रेस छह फरवरी को किसान संगठनों द्वारा किए जा रहे चक्का जाम का समर्थन करेगी।