मिया खलीफा ने फिर किया ट्वीट: मचा बवाल

डेस्क। भारत की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर टिप्पणी से चर्चा में आईं पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा ने अब प्रियंका चोपड़ा की चुप्पी पर सवाल उठाया है। मिया खलीफा ने ट्वीट कर कहा है, ‘क्या जोनास किसी मौके पर बोलने वाली हैं? मैं सिर्फ जानना चाहती हूं।’ किसान आंदोलन को लेकर आखिरी बार प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर में अपनी राय रखी थी।
प्रियंका चोपड़ा ने इस मसले पर ट्वीट करते हुए कहा था, ‘हमारे किसान भारत के फूड सोल्जर हैं। उनके डर को दूर किए जाने की जरूरत है। उनकी उम्मीदें पूरी की जानी चाहिए। एक सशक्त लोकतंत्र के तौर पर हमें यह प्रयास करना चाहिए कि किसानों की समस्याओं का जल्दी ही समाधान हो सके।’ प्रियंका चोपड़ा को किसान आंदोलन का समर्थन करने पर एक्ट्रेस कंगना रनौत से निंदा झेलनी पड़ी थी। कंगना रनौत ने प्रियंका चोपड़ा पर किसानों को उकसाने का आरोप लगाया था।