राहुल सोनिया ने दिया धरना, राहुल बोले: देश के मन की बात सुनें पीएम

protest
नई दिल्ली। निलंबित किये गये कांग्रेस सदस्यों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केन्द्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सांसदों का निलंबन लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि यह अलोकतांत्रिक है। धरने के बाद प्रेस वार्ता में मौजूद राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी को देश के मन की बात भी सुननी चाहिए। इस दौरान पूरा विपक्ष भी कांग्रेस के साथ नजर आया। इससे पहले मंगलवार को सुबह करीब 10.30 बजे से ही संसद परिसर में कांग्रेस के तमाम सांसदों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई खुद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं ने की। प्रदर्शन के दौरान पार्टी के तमाम सांसदों ने बांह पर काली पट्टी बांध रखी थी. सभी सांसद संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास धरने पर बैठे। सोनिया और राहुल के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद और तमाम कांग्रेसी राजनीतिक दिग्गज इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।