प्रियंका का सहारनपुर दौरा: किसान महापंचायत में करेंगी शिरकत

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज सहारनपुर का दौरा करेंगी। श्रीमती गांधी सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी के दर्शन भी करेंगी और किसान महापंचायत को सम्बोधित करेंगी। चिलकाना में किसानों की महापंचायत में हिस्सा भी लेंगी। श्रीमती गांधी इसके अलावा मिर्जापुर थाना क्षेत्र के रायपुर जाएंगी वहां स्व. मुफ्ती अब्दुल कय्यूम के परिजनों से मुलाकात करेंगी। करीब एक बजे चिलकाना में महापंचायत करेंगी।