अमेठी एनएसयूआई की कमेटी गठित: अर्जुन बने उपाध्यक्ष

अमेठी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष सौरभ मिश्र ने एन.एस.यू.आई. जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। सौरभ मिश्र ने कहा कि एन.एस.यू.आई. संगठन ज्यादा से ज्यादा छात्रों को जोडऩे का काम करेगा और नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के हाथों को मजबूत किया जाएगा। कमेठी में कुल 32 लोगों को मनोनीत किया गया है। जिसमें 5 उपाध्याक्ष हैं जिसमें अर्जुन मिश्र, मो.जैद, मनोज पासवान, मयंक शुक्ला और कर्मसीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा 5 महासचिव हैं और 10 लोगों को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गयी हैं। 10 लोगों को संयुक्त सचिव और प्रज्ञानंद तिवारी को प्रवक्ता बनाया गया है। सोशल मीडिया का इंचार्ज श्रवण सिंह भदौरिया को बनाया गया है।