टोल पर आज रात से बंद हो जायेगी कैशलेन

नई दिल्ली। देश भर में आज मध्य रात्री से फास्टैग अनिवार्य कर दिया जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने आज रविवार की रात 12 बजे से सभी टोल प्लाजा पर कैशलेन बंद करने के निर्देश दिए हैं। वहीं इस मामले में केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि फास्टैग की अनिवार्यता की डेडलाइन यानी कि आखिरी तारीख को अब फिर से नहीं बढ़ाया जाएगा।
बता दें कि, फास्टैग को सभी वाहनों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। इसे पहली बार साल 2016 में लागू किया गया था, जिसके बाद सरकार ने कई बार इसकी समय सीमा को बढय़ा है। लेकिन अब मंत्रालय ने मन बना लिया है कि इसे तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए इसकी समय सीमा को आगे न बढ़ाया जाए।