गुजरात नगर निगम: बीजेपी की बढ़त, कांग्रेस पीछे

अहमदाबाद। यहां 6 नगर निगम, अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा, सूरत, भावनगर और जामनगर के लिए मतगणना 9 बजे से शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में भाजपा आगे चल रही है। यहां बीते रविवार को वोटिंग हुई थी। सूरत में आम आदमी पार्टी 3 सीटों पर आगे चल रही है। जामनगर में भी एक सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। मतगणना का पहला राउंड पूरा होने के बाद सभी छह महानगरपालिका में भाजपा तेजी से बढ़त बना रही है। महानगर पालिकाओं में भाजपा व कांग्रेस के बीच का अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है। अहमदाबाद पुलिस आयुक्त ने शहर में विजेता प्रत्याशियों को अलग-अलग समय पर विजय जुलूस निकालने की मंजूरी दे दी है। कोरोना महामारी के चलते पहले राजनीतिक दलों के विजय जुलूस तथा रैली को मंजूरी देने को लेकर संशय था लेकिन सभी विजई प्रत्याशियों को अलग-अलग समय पर अपना विजय जुलूस तथा रैली निकालने की मंजूरी देने की बात सामने आई है।
अहमदबाद में भाजपा 31, कांग्रेस 1, जानिए सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर, भावनगर। जामनगर में एक सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। भाजपा से नाराज होकर ये प्रत्याशी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। महानगर पालिका के परिणाम स्पष्ट होने के बाद दोपहर में कभी भी गृह मंत्री अहमदाबाद पहुंच सकते हैं। अब तक की गितनी के मुताबिक, सभी छह निगमों की कुल 576 में से 68 सीटों के रुझान आए हैं। भाजपा 50 और कांग्रेस 18 पर आगे चल रही है।