फरवरी में ही टूट रहा गर्मी का रिकार्ड

पटना। बिहार भर में अगले दो दिनों में धूल भरी आंधी की स्थिति बन सकती है। साथ ही पारे में दो डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार है। गुरुवार को पटना में फरवरी महीने में पिछले तीन साल की गर्मी का रिकार्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के आंकड़े के अनुसार गुरुवार को राजधानी का तापमान 32.6 डिग्री रहा। इससे पहले वर्ष 2017 में 21 फरवरी को पटना का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पिछले साल फरवरी महीने में सर्वाधिक तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि 2019 में 22 फरवरी को 31.4 डिग्री सेल्सियस और वर्ष 2018 में 32.2 डिग्री सेल्सियस, 23 फरवरी को सबसे अधिक पारा रिकॉर्ड किया गया था। पटना में सामान्य से चार डिग्री अधिक अधिक पारा दर्ज किया गया। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम पारा 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि यहां न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।