ऐसा देश खा रहा केवल अनानास

डेस्क। ताइवान को अपना हिस्सा मानने वाला चीन अब उसी का दुश्मन बन गया है। दरअसल, चीन ने ताइवान से आने वाले अनानास पर प्रतिबंध लगा दिया है। उसने तर्क देते हुए कहा कि इन अनानास में कीड़े पाए गए हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। ताइवान अनानास का बड़ा उत्पादक है और चीन उससे करीब 77 फीसदी आयात करता है। ऐसे में किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए ताइवान के लोगों ने जमकर खरीदारी की और जितना फल चीन खरीदता था वो सारा चार दिन में ही खरीद लिया। ताइवान में सालाना लगभग 4.20 लाख टन अनानास की पैदावार होती है। इसमें से लगभग 11 फीसदी फल दुनिया के 16 देशों को बेचा जा रहा है। इसमें में अनानास का सबसे बड़ा खरीदार चीन है, जो कुल आयात का 90 प्रतिशत हिस्सा ले रहा है। चीन के प्रतिबंध से ताइवान को बड़ा नुकसान होता। ऐसे में किसानों को बर्बादी से बचाने के लिए ताइवान में कृषि विभाग ने अनानास की आजादी का अभियान शुरू किया। विभाग ने आम लोगों से अपील की कि किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए वे अनानास खरीदें। विभाग को 20 हजार टन अनानास खरीद की उम्मीद थी। कृषि मंत्री चेन ची-चुंग के अनुसार, चार दिनों के भीतर ही जनता ने 41 हजार टन से अधिक अनानास खरीद लिया। यह चीन को बेचे जाने वाले अनानास से कहीं ज्यादा है।