अमेठी से विधानसभा चुनाव लडेंग़ी प्रियंका

अमेठी। कांग्रेेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी से विधानसभा चुनाव लडऩे की तैयारी तेज कर दी है। अगले साल यूपी में होने वाले चुनाव को पार्टी भी पूरी तरह से अपने को तैयार कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी विधनसभा चुनाव के ज़रिए राहुल के उत्तर दक्षिण को लेकर उठे विवाद को भी खत्म करना चाहती है। मालूम हो कि पिछले कुछ समय से अमेठी में कई सांसदों की निधि से विकास कार्य किए जा रहे है। ये सब उसी से जोडक़र देखा जा रहा है। इधर राहुल गांधी ने भी यूपी के कई विधायकों से दिल्ली में मुलाकात की है। समझा जा रहा है कि प्रियंका गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव भी लड़ेगी।