आज कर सकेंगे लखनऊ मेट्रो में मुफ्त में यात्रा

लखनऊ। लखनऊ मेट्रो में आज यानि 8 मार्च को सभी यात्री मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। लेकिन इसके लिए यात्रियों के पास यूपी मेट्रो का गो स्मार्ट कार्ड होना चाहिए। पूरे कॉरिडोर पर मेट्रो परिचालन के 2 वर्ष पूरे होने पर यूपी मेट्रो ने सोमवार को स्टेशनों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं। सचिवालय के नए गेट नंबर- 5 का उद्घाटन भी होगा। लखनऊ मेट्रो यात्रियों की सेहत की जांच के लिए हजरतगंज, आलमबाग़, इंदिरा नगर एवं मुंशी पुलिया मेट्रो स्टेशन पर कैम्प लगाएगा। 10 रुपए में शुगर, बीपी की जांच होगी। हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर शाम 5 बजे से शाम 6 बजे फॉर्चून व्हील घुमाकर यात्री इनाम भी जीत सकेंगे। इनाम में मेट्रो ट्रॉय ट्रेन, गोस्मार्ट कार्ड, पेन, फि़्रज मैग्नेट आदि चीजें मिलेंगी। हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर शाम 5 बजे 3 करोड़वें मेट्रो यात्री के साथ, सबसे अधिक रीचार्ज करवाने वाले तीन यात्रियों को भी सम्मनित किया जाएगा। बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता भी होगी। विश्व महिला दिवस पर हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर महिला पुलिस कर्मियों के साथ संवाद होगा। शाम 6 बजे हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर म्यूजक़ि बैंड का भी आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 मार्च 2019 को संपूर्ण उत्तर-दक्षिणी कॉरिडोर का उद्घाटन किया था।