एबीवीपी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्टी

अमेठी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला अमेठी के कार्यकर्ताओं द्वारा दुर्गेश तिवारी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें प्रांत सह सोशल मीडिया संयोजक राहुल कौशल विद्यार्थी ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष, 8 मार्च को मनाया जाता है। विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। संस्कृत में एक श्लोक है- ‘यस्य पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवता:। अर्थात्, जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। किंतु वर्तमान में जो हालात दिखाई देते हैं, उसमें नारी का हर जगह अपमान होता चला जा रहा है। यह बेहद चिंताजनक बात है। लेकिन हमारी संस्कृति को बनाए रखते हुए नारी का सम्मान कैसे किय जाए, इस पर विचार करना आवश्यक है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अभिषेक तिवारी उपस्थित रहे और जिसमें अंजू , सविता ,प्रियंका ,कविता आदि सैकड़ों छात्राएं मौजूद रही।