गाजियाबाद नगर निगम ने किया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन

दिनेश शर्मा। गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी अधिकारियों द्वारा महापौर आशा शर्मा को शाल ओढ़ाकर तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गई। गाजियाबाद नगर निगम की स्कूलों की प्रधानाचार्या/अध्यापिका तथा छात्राओं का भी सम्मान शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्प भेंट कर किया गया। अपर नगर आयुक्त आरएन पांडे द्वारा बताया गया कि प्रतिभाशाली छात्राओं को सर्टिफिकेट,मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महापौर आशा शर्मा द्वारा एंव अधिकारियों द्वारा नगर आयुक्त को भी शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। शहर में प्रतिभाशाली महिलाओं को भी शॉल पहना कर सम्मानित किया गया। नगर आयुक्त द्वारा इस अवसर पर नगर निगम स्कूलों से आए छात्राओं तथा प्रधानाचार्या को अवगत कराया कि गाजियाबाद नगर निगम के स्कूलों का नवीनीकरण कराया जाएगा तथा प्रत्येक विषय की एक अलग से स्मार्ट क्लास स्कूलों में बढ़ाई जाएगी जिससे वहां पढऩे वाले छात्राएं किसी भी प्रकार प्राइवेट स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थियों से पीछे नहीं रहेंगी। नगर आयुक्त द्वारा सभी महिला पार्षदों,स्वास्थ्य विभाग की सफाई कर्मचारियों,नगर निगम में कार्यरत महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार,अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।