यूपी बीजेपी की कार्यकारिणी का एलान

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश इकाई की कार्यकारणी में दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद के भी भाजपा नेताओं को जगह मिली है। प्रदेश नेतृत्व ने गाजियाबाद के 10 नेताओं को नई कार्यकारणी में जगह दी है। नोएडा के छह भाजपा नेताओं को इसमें जगह मिली है। नोएडा के महेश चौहान, विनोद त्यागी, हरीशचंद्र भाटी, राकेश शर्मा, गोपाल कृष्ण अग्रवाल और गोपाल अग्रवाल को प्रदेश कार्यकारणी का सदस्य बनाया गया है। गाजियाबाद से पृथ्वी सिंह, पवन गोयल, प्रशांत चौधरी, रमेश तोमर, संजीव सिंघल, सतेंद्र त्यागी, नरेंद्र कश्यप, आशु वर्मा, अजय शर्मा, डॉ. अशोक नागर को प्रदेश भाजपा कार्यकारणी का सदस्य बनाया गया है। हापुड़ के तीन भाजपा नेताओं को जगह दी गई है। इनमें से दो महिलाएं शामिल हैं। राजेंद्र कुमार, मीना सिंह और लज्जारानी गर्ग को प्रदेश भाजपा कार्यकारणी का सदस्य बनाया गया है।