अकोला में लॉकडाउन: पुणे में नाइट कफ्र्यू

मुंबई। कोरोना वायरस की नई लहर से महाराष्ट्र का बुरा हाल होता दिख रहा है। एक बार फिर से महाराष्ट्र कोरोना की रडार पर है और यहां मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यही वजह है कि धीरे-धीरे अब महाराष्ट्र के कई इलाकों में लॉकडाउन के खतरे मंडराने लगे हैं। नागपुर के बाद अब अकोला में भी लॉकाउन लगाने का फैसला किया गया है। वहीं, पुणे में नाइट कफ्र्यू का ऐलान किया गया है।