बॉर्डर पर किसानों की तैयारी: एसी-कूलर और पक्के टेंट

नई दिल्ली। दिल्ली से सटी हरियाणा और यूपी की सीमा पर किसानों का आंदोलन जारी है। जैसे-जैसे मार्च का महीना बीत रहा है दिल्ली के तामपमान में भी इजाफा हो रहा है। इसे देखते हुए किसान अब अपने लिए धरना स्थल पर स्थाई ढांचे का निर्माण करने लगे हैं। इतना ही नहीं वे यहां पर एसी और कूलर लगाने के बारे में भी सोच रहे हैं। किसान नेता मंजीत सिंह राय ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, ”किसान गर्मी से बचने के लिए घरना स्थल पर घर बना रहे हैं। हम बुजुर्गों और महिलाओं के लिए इनमें एसी भी लगाएंगे। स्थानीय स्॥ह्र ने उच्च अधिकारियों के दबाव को कारण कल कुंडली में निर्माण को रोकने की कोशिश की। इससे पहले किसान सोशल आर्मी के अनिल मलिक ने कहा, ”ये घरें किसानों की इच्छाशक्ति के जैसे ही मजबूत और परमानेंट हैं। अब तक 25 घर बनाए गए हैं और आने वाले दिनों में ऐसे 1000 से 2000 घरों का निर्माण किया जाएगा।”
टिकरी बॉर्डर पर जो घर बनाए गए हैं, वह एक आम कमरे की तरह हैं। इसमें कूलर और पंखे के साथ-साथ खिडक़ी की व्यवस्था भी की गई है। हालांकि, घरों की छत की सीमेंट-बालू से ढलाई नहीं हुई है, बल्कि ऊपर पराली और घास-फूस की छत बिछाई गई है, ताकि गर्मी से राहत मिले।