गोल्ड हुआ थोड़ा मंहगा: चांदी के दाम गिरे

बिजनेस डेस्क। सोने के घरेलू हाजिर भाव में बढ़ोतरी हुई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार दिल्ली में गोल्ड के हाजिर भाव में 60 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़त हुई है। इसके बाद सोने का भाव बढक़र 44,519 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। बता दें पिछले सत्र में गोल्ड 44,459 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी के घरेलू हाजिर भाव में आज गिरावट दर्ज हुई है। सिल्वर के भाव में 200 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी का भाव 66,536 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। पिछले सत्र में यह 66,736 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को गोल्ड के भाव में तेजी देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शाम 5 अप्रैल 2021 के सोने का वायदा भाव 147 रुपए की तेजी के साथ 44,960 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। 4 जून 2021 के वायदा के गोल्ड का भाव 120 रुपए की तेजी के साथ 45311 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं घरेलू वायदा मार्केट में सिल्वर की कीमत में वृद्धि हुई। एमसीएक्स पर शाम 5 मई 2021 वायदा की चांदी की कीमत 302 रुपए की तेजी के साथ 67221 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।