कोरोना हुआ बेकाबू: 24 घंटे में 35 हजार से ज्यादा केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना का लगातार बढ़ता जा रहा है। कई राज्यों में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश में 35 हजार से ज्यादा नए केस सामने आये हैं जिसके बाद से हडक़ंप मचा है। कोरोना से एक दिन में 172 लोगों की मौत भी हो गयी है। जानकारी के अनुसार कई राज्य हैं जिनमें कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में यूपी में भी कोरोना को लेकर सख्ती बरतनी शुरू कर दी गयी है। प्रशासन ने गाजियाबाद में फिर से धारा 144 लगा दी है।