असम के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र: हर गृहिणी को 2 हजार माह

डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपनी पार्टी का मेनिफेस्टो जारी करते हुए असम की जनता से पांच प्रमुख वादे किए। इनमें प्रत्येक गृहिणी को हर महीने 2,000 रुपये देने और संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) को निष्प्रभावी करने के लिए कानून लाना शामिल है। पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए राहुल ने कहा कि उनकी पार्टी असम के विचार (आईडिया) की हिफाजत करेगी, जिस पर भाजपा और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) हमले कर रही है। उन्होंने कहा, ”हालांकि, इस मेनिफेस्टों में कांग्रेस का चुनाव चिह्न जरुर बना है, लेकिन असल में यह लोगों का घोषणा-पत्र है। इसमें असम के लोगों की आकांक्षाएं समाहित हैं।”