असम में दूसरी बार तय भाजपा सरकार : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम विधानसभा चुनाव से पहले असम के बोकाखाट में एक जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने असमी भाषा में अभिवादन के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। असम के बोकाखाट में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बोकाखाट समेत ये पूरा इलाका शक्ति के स्थल के रूप में जाना जाता है। इन सभी स्थानों पर मैंने माताओं और बहनों से परिवर्तन का आग्रह किया था। इसी कारण यहां बीजेपी की सरकार बनी। उन्होंने कहा कि- अब ये तय हो गया है- असम में दूसरी बार भाजपा सरकार। असम में दूसरी बार हृष्ठ्र सरकार। असम में दूसरी बार डबल इंजन की सरकार बनने वाली है। प्रधानमंत्री ने कहा- अब देखिए, कांग्रेस का झारखंड में, बिहार में, महाराष्ट्र में, जिनके साथ इनका गठबंधन है, वो पश्चिम बंगाल में इनके खिलाफ प्रचार कर रहे हैं। केरल में लेफ्ट को गाली देते हैं, पश्चिम बंगाल में कुर्सी की आस में लेफ्ट को गले लगाते हैं।