पंजाब में महिलाओं के लिए बस में फ्री यात्रा

डेस्क। पंजाब मंत्रिमंडल ने बुधवार को एक योजना पारित की है जो महिलाओं को राज्य के भीतर सभी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा करने की अनुमति देती है। सरकार की तरफ से जापी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 5 मार्च को विधानसभा में मुफ्त यात्रा योजना की घोषणा की थी। इसका लाभ राज्य भर में 1.31 करोड़ से अधिक महिलाओं/लड़कियों को मिलेगा। महिलाएं अब स्थानीय निकायों द्वारा संचालित पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन, पंजाब रोडवेज बसों और सिटी बस सेवाओं सहित सरकारी स्वामित्व वाली बसों में मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी। हालांकि, यह योजना सरकारी स्वामित्व वाली एसी बसों, वोल्वो बसों और एचवीएसी बसों पर लागू नहीं है।
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड, मतदाता कार्ड या पंजाब में निवास का कोई अन्य प्रमाण जैसे दस्तावेज आवश्यक होंगे। इसके अतिरिक्त, वे सभी महिलाएं जो राज्य सरकार के कर्मचारियों के परिवार की सदस्य हैं और चंडीगढ़ की रहने वाली हैं, या वे स्वयं राज्य सरकार की कर्मचारी हैं, लेकिन चंडीगढ़ में रहती हैं इसका लाभ उठा सकती हैं।