पंचायत चुनाव में दिखेगा बॉलीवुड का जलवा

डेस्क। पंचायत चुनाव में इस बार बॉलीवुड तडक़ा भी लगने लगा है। फेमिना मिस इंडिया-2015 की रनर अप रहीं दीक्षा सिंह ने जौनपुर से जिला पंचायत का चुनाव लडऩे का ऐलान किया है। यहीं नहीं उन्होंने वार्ड संख्या 26 बक्शा से जिला पंचायत सदस्य के लिए पर्चा खरीद भी लिया है। बॉलीवुड का जाना-पहचाना चेहरा बन चुकीं दीक्षा सिंह घर-घर जाकर अपने लिए वोट मांगेंगी। दीक्षा बक्शा विकास खंड क्षेत्र के ही चितौडी गांव के रहने वाले जितेंद्र सिंह की बेटी हैं। उन्होंने फेमिना मिस इंडिया-2015 में भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में वह रनर अप रहीं थीं।
दीक्षा बॉलीवुड में कामयाबी के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं। फरवरी-2021 में ही उनके एलबम ‘रब्बा मेहर करें’ ने खूब सफलता बटोरी। इसके अलावा वह लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उन्होंने बालीवुड की ‘इश्क तेरा’ फिल्म की कहानी भी लिखी है। इसके अलावा वह पैंटीन, पैराशूट आयल, स्नैप डील से लेकर कई बड़ी कंपनियों के विज्ञापन में काम कर चुकी हैं। जल्द ही में उनकी एक बड़े बैनर की वेब सीरीज भी आ रही है।