जेनेलिया का बॉथ टब डांस: लोग हैरान

डेस्क। जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियोज पोस्ट करते हैं। उनकी इंस्टाग्राम रील्स का फैन्स को बेसब्री से इंतजार रहता है। अब जेनेलिया ने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह कांची कौल के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। जेनेलिया के हाथ में चोट है इसके बावजूद उनकी शैतानियों में कमी नहीं हो रही। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जेनिलिया और रीतेश बॉलीवुड के क्यूट कपल हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को खूब एंटरटेन करते हैं। दोनों के साथ में मजेदार वीडियोज उनके इंस्टाग्राम पर हैं। अब जेनेलिया ने टीवी एक्ट्रेस कांची कौल के साथ मजेदार वीडियो पोस्ट किया है। हैरानी की बात ये है कि बीते दिनों जेनेलिया के हाथ मे चोट लगी थी जो कि ठीक नहीं हो पाई है। इसके बाद भी उनके जोश में कोई कमी नहीं दिखाई दी। वीडियो रितेश ने शूट किया है, इसके लिए कॉमेंट बॉक्स में जेनेलिया ने उनको मेंशन करके थैंक यू भी कहा है।