हाथरस में देवरानी बनाम जेठानी

हाथरस। यूपी पंचायत चुनाव में भाजपा के टिकट सूची जारी होते ही हाथरस जिले की सियासत का पारा एकाएक गर्म रहा। प्रदेश के कद्दावर नेता पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के परिवार की कलह खुलकर सामने आ गई। पहली बार रामवीर ने प्रेस कान्फ्रेंस बुलाकर अपने छोटे भाई मुकुल उपाध्याय पर गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने अपने भाई को दुत्कार तक बता दिया। एक घंटे तक चली इस कान्फ्रेंस में पहली बार रामवीर का गुस्सा देखा गया। जबकि मुकुल अपने भाई ने गुहार लगाते रहे। भाजपा ने पूर्व विधायक मुकुल उपाध्याय की पत्नी रितु उपाध्याय को वार्ड नंबर 14 से जिला पंचायत सदस्य के लिए मैदान में उतारा है। रितु का टिकट फाइनल होने के बाद शनिवार को पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने अपने आगरा रोड स्थित बामोली हाउस पर अपने तमाम समर्थकों को बुला लिया। रामवीर उपाध्याय ने अपने छोटे भाई मुकुल के बारे में अपने समर्थक और मीडिया को बताना शुरू किया। रामवीर ने कहा कि विनोद उपाध्याय, रामेश्वर उपाध्याय जिला पंचायत के चुनाव की तैयारियों में लगे थे। विनोद के कहने पर ही यह निर्णय लिया गया कि वार्ड नंबर 14 से कल्पना को चुनाव लड़ाया जाए। जबकि विनोद और सरोज उपाध्याय दोनों सादाबाद व सहपऊ के वार्ड से चुनाव लड़ रहे हैं। रामवीर ने कहा कि वह अपने बेटे और पत्नी को कहीं से चुनाव नहीं लड़ा रहे थे। लेकिन अब पानी सिर से ऊपर चला गया है। जिस भाई को मैंने पाला बड़ा किया और मुकाम तक पहुंचाया वहीं भाई ऐसा करेगा, कभी सपने में भी नहीं सोचा था।