महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा का इस्तीफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य रही प्रियंवदा सिंह तोमर ने बुधवार को सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को भेजे इस्तीफे में उन्होने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और महिलाओं के उत्पीडऩ की घटनाओं में कोई कमी नहीं आयी है। इसके साथ ही अन्नदाता किसानों के प्रति भी भाजपा का रवैया संवेदनहीन है। प्रियंवदा ने कहा कि भाजपा सरकार कृषि कानून के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों के प्रति संवेदनहीनता का रवैया अख्तियार किए हुए है। किसान पिछले 131 दिनों से आंदोलनरत है। इस दौरान 500 से ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी है। चूंकि वह खुद भी किसान परिवार से ताल्लुक रखती है, लिहाजा सरकार के रवैये से बहुत नाखुश है।