डॉन को झटका: राइट हैंड येड़ा याकूब की मौत

Yeda-Yakub-Dawood

मुम्बई। अंडरवल्र्ड डॉन दाउद इब्राहिम को एक करारा झटका लगा है। उसके बेहद करीबी माने जाने वाले और 1993 के मुंबई हमलों के मुख्य आरोपियों में से एक खान याकूब वली मोहम्मद उर्फ येड़ा याकूब की करांची में लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि येड़ा याकूब 1993 के हमले के बाद पाकिस्तान चला गया था। बताया जा रहा है कि वह तभी से अंडरवल्र्ड डॉन दाउद के साथ करांची में रह रहा था। कहा जाता है वह एक मुख्य व्यक्ति था जिसने दाउद को मुंबई हमले के लिए उकसाया था। येड़ा याकूब भारत में मोस्ट वांटेड आतंकियों में से एक है, पाकिस्तान के साथ उच्च स्तरीय बातचीत में भारत ने उसकी कस्टडी की मांग की पर ऐसा कभी नहीं हो सका।