यूनिवर्स बॉस गेल ने रचा इतिहास

खेल डेस्क। पंजाब किंग्स के धुआंधार बल्लेबाज क्रिस गेल ने सोमवार को आईपीएल के इतिहास में छक्कों का नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज बेन स्टोक्स के खिलाफ छक्का लगाकर इस लीग का अपना 350वां छक्का जड़ा। इस तरह आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक 350 छक्के लगाने वाले क्रिस गेल पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में उनके बाद रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के एबी डिविलियर्स का नाम आता है, जिनके नाम 237 छक्के हैं। तीसरे नंबर पर भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी हैं जो इस लीग में 216 छक्के लगा चुके हैं।