दिल्ली में भीषण गर्मी : 40 डिग्री तक पहुंचा पारा

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिन तेज गर्मी पडऩे के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। सोमवार के दिन भी अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सोमवार की सुबह से ही तेज चमकदार सूरज निकला रहा। दिन चढऩे के साथ ही धूप भी तेज हो गई। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। जबकि, न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम है।